23 Apr 2024, 15:51:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

कहानी घर-घर की अभिनेत्री साक्षी तंवर परिणय सूत्र में बंधी!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 10:52AM | Updated Date: Mar 27 2015 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। छोटे पर्दे पर सीरियल 'कहानी घर-घर की' से पहचान बनाने वाली साक्षी तंवर के फैन्‍स के लिए बड़ी खबर है। खबर है सबसे छिपकर कुछ हफ्ते पहले उन्‍होंने शादी कर ली। ऐसी जानकारी है कि उन्‍होंने बिजनेसमैन से शादी की है। ये भी सुनने में आ रहा है साक्षी ने प्रेम संबंधों के चलते लव मैरिज की है। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
 
 
क्‍या है जानकारी
बीती खबरों पर गौर करें तो साक्षी हमेशा ही खुद को किसी भी अफेयर में होने से इंकार करती चली आईं हैं। उनसे किसी भी प्रेम संबंध के बारे में पूछने पर उनका जवाब हमेशा ही यह रहा है कि वो सिर्फ अपने कॅरियर पर ध्‍यान दे रही हैं। इसके अलावा कुछ भी सोचने का उनके पास समय नहीं है।
 
 
 
पिछले साल कुछ ऐसा कहा था साक्षी ने
एक इंटरव्‍यू में पूछे जाने पर पिछले साल उनका जवाब यह था कि अभी तक उन्‍हें उनका मिस्‍टर राइट नहीं मिला है। उनका कहना था कि अमूमन लोग प्‍यार ढूंढते हैं, लेकिन लगता है कि प्‍यार उन्‍हें ढूंढेगा। उन्‍हें लगता है कि शादी और जन्‍म जैसी बातें भगवान पहले से ही तय कर देता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »