20 Apr 2024, 05:25:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कॉमेडियन राजू ने नंदिनी टंडन संग रचाई शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2015 7:13PM | Updated Date: Apr 29 2015 7:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रियलिटी शो "कॉमेडी नाइट विद कपिल" में कपिल शर्मा के नौकर बने राजू यानी कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने शादी रचा ली है। उन्होंने सोमवार को लुधियाना के ग्रैंड मेरिएट होटल में अपने रिश्तेदारों और नजदीकी दोस्तों की मौजूदगी में नंदिनी टंडन के साथ सात फेरे लिए।

चंदन प्रभाकर मूल रूप से अमृतसर के भल्ला कॉलोनी छेहारटा के रहने वाले हैं, मगर इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद लुधियाना में तीन साल नौकरी की थी। इसलिए उनका लुधियाना से खास रिश्ता रहा है। इसके बाद मुंबई में काफी समय तक संघर्ष करने के बाद उन्हें आखिरकार कॉमेडी नाइट विद कपिल में राजू का किरदार करने को मिला, जिसके जरिए वह घर-घर पहचाने जाने लगे हैं। वैसे अब चंदन प्रभाकर के पास काम की कोई कमी नहीं है। वह इन दिनों 10 पंजाबी और दो बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे हैं। वह कॉमेडी नाइट विद कपिल से पहले वह द ग्रेड इंडियन लाफ्टर चैलेंज से भी लोगों को हंसा चुके हैं और इस शो के फर्स्ट रनर-अप भी रहे हैं, मगर कपिल शर्मा के पॉपुलर शो ने उन्हें भी घर-घर पॉपुलर कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »