28 Mar 2024, 18:18:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

ड्रिंक एंड ड्राइव' के लिए टीवी कलाकार राहुल राज पर मामला दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2016 11:19AM | Updated Date: Sep 20 2016 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी राहुल राज पर शराब पीकर वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया।

उपनगरीय सांताक्रूज के गजधारबंद इलाके में कल रात राहुल की कार को यातायात पुलिस ने रोका। वाहन में उनके साथ उनकी दोस्त सलोनी सिंह मौजूद थी। पुलिस ने  बताया कि वह कथित तौर पर नशे की हालत में वाहन चला रहे थे और उन्होंने अपना ड्राइविंग लाइसेंस भी अपने पास नहीं रखा था।
 
उन्होंने साथ ही बताया कि राहुल को सांताक्रूज थाना ले जाया गया और नशे की हालत में गाड़ी चलाने और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रखने को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहुल की दोस्त सलोनी ने पुलिसकर्मी को उसके (राहुल के) खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की कथित धमकी दी और कहा कि ऐसा करने पर वह उसके वरिष्ठ अधिकारी से उसकी शिकायत करेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »