28 Mar 2024, 17:27:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दिशा-सोनालिका ने किया कठपुतली नृत्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2016 11:37AM | Updated Date: Sep 15 2016 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। कठपुतली के नृत्य को याद करते ही सबसे पहले अभिनेत्री नरगिस दत्त और अभिनेता राज कपूर का गाना ‘जहां मैंने जाती हूं वही चले आते हो ...’ ख्याल में आता है।
 
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गणपति उत्सव चल रहा है और इसी उत्सव के दौरान एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी को कुछ ना कुछ करके दिखाना है। जैसे कि डॉक्टर हाथी और अब्दुल ने जोकर बनकर लोगो को हंसाया। इस कार्यक्रम में दयाबेन और माधवी ने कठपुतली नाच करके दिखाया।
 
इसपर दयाबेन और दिशा वखाणी का कहना है कि जी मैंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में अपने कठपुतली नृत्य से महान अभिनेत्री नरगिस दत्त को याद किया। जब मुझे पता चला कि मुझे कठपुतली नृत्य करना है और वो भी नरगिस मैम के गाने पर सच मनाइए, मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हो गई। 
 
उनके जैसा किसी भी हालत में नही कर सकती, हमारा डांस उनसे अलग है, क्योंकि वह एक ब्लैक और व्हाइट गाना था तो उन्होंने किस रंग के कपडे पहने थे हमे नहीं पता , तो शायद हमारे कपड़ो का रंग अलग हो सकता है।
 
यह एक कॉमेडी शो है तो हमने नृत्य भी कॉमेडी तरीके से किया है। इस नृत्य के लिए मैंने और सोनालिका ने राज कपूर जी और नरगिस दत्त जी के नृत्य के विडियो को कई बार देखा और उससे प्रेरणा लिया। सोनालिका इसमें पुरुष और मैं महिला के वेश में नृत्य करुंगी। मैंने इससे पहले भी रंगमंच पर 2 बार कठपुतली नृत्य किया है।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »