20 Apr 2024, 05:49:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

टीवी शो 'ससुराल सिमर का' अब होगा एयरऑफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2016 2:05PM | Updated Date: Aug 27 2016 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। ‘ससुराल सिमर का’ के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। टीवी के इतिहास में सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाले शोज में से एक यह शो अब जल्द ही बंद होने वाला है।

खबर है कि हाल ही में अपने 1600 एपिसोड्स पूरा करने वाला यह शो दो महीने में खत्म हो जाएगा। शो में काम करने वाले एक सूत्र ने बताया, शो खत्म करने का यह सही समय है।

सीरियल में 20 साल का जो लीप लिया गया वो हमारे लिए ठीक नहीं रहा। बहुत दिनों से इसकी टीआरपी अच्छी नहीं आ रही है। कुछ सूत्रों का तो यह भी कहना है कि शो में कुछ लोग बूढ़ों का कैरेक्टर्स नहीं निभाना चाहते।

अभी तक शो ने तीन लीप ले लिए हैं। वहीं, बहुत से किरदार शो में एंट्री ले रहे हैं तो कुछ शो छोड़कर जा भी रहे हैं। ज्योत्सना चंदोला ने बताया, हमें इस बारे में कुछ नहीं पता है। लेकिन मैं आशा करती हूं कि यह शो ज्यादा दिनों तक चले।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »