20 Apr 2024, 00:28:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘अंगूरी भाभी जी’ मिलीं अपनी सबसे छोटी प्रशंसक से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2016 11:08AM | Updated Date: Aug 19 2016 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। & टीवी के शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी न सिर्फ बड़े लोगों के बीच मशहूर हैं, बल्कि उनके नन्हें प्रशंसक भी हैं। ‘भाभी जी’ की नई प्रशंसकों में अब वंडर गर्ल आयत का नाम शामिल हो गया है, जो & टीवी के प्रमुख सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ की सबसे छोटी प्रतिभागी हैं।
 
आयत का परफॉर्मेंस सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है और उनके प्रशंसकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आयत हालही में सेट पर पहुंचीं। वह बिल्कुल ‘अंगूरी भाभी’ की तरह सजी-संवरी थी और उन्होंने शो में यह किरदार निभा रहीं शुभांगी अत्रे को भी एक पल के लिए चैंका दिया। उनके साथ हरवीर भी मौजूद थे, जोकि शुभांगी की तरह ही इंदौर के रहने वाले हैं।
 
वह इस शो के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और विभूति एवं अन्य के कुछ डायलॉग्स की नकल करते नजर आए। शुभांगी इस लिटल एंजल के सेट पर आने से बेहद खुश थीं। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा, मैं द वॉयस इंडिया किड्स देखती हूं और कहना चाहूंगी कि इतनी कम उम्र में ही ये बच्चे बेहद प्रतिभाशाली हैं। आयत ने मेरे सामने ‘उनसे मिली नजर’ गाना गाया और उन्हें देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं उन्हें और हरवीर को शो के लिए शुभकामनाएं देना चाहूंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »