25 Apr 2024, 05:46:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

सोनाक्षी ने बांधी कपिल शर्मा को राखी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2016 10:15AM | Updated Date: Aug 18 2016 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपनी फिल्म ‘अकीरा’ को प्रमोट करने ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंची थी। उन्होंने शो में कपिल के साथ काफी मौज-मस्ती की। आपको बता दें कि सोनाक्षी, कपिल के लिए राखी भी ले कर आई थी। हालांकि, जब कपिल ने सोनाक्षी के हाथ में राखी देखी तो वह बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
 
कपिल और उनकी इन हरकतों को देखकर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। कपिल के अलावा सोनाक्षी, सुमोना चक्रवर्ती और दूसरे स्टार्स के साथ भी काफी मस्ती करती नजर आर्इं। सोनाक्षी अपने फैंस के साथ डांस करती भी दिखाई दीं। गौरतलब है कि ‘अकीरा’ के डायरैक्टर एआर मुरुगदॉस हैं और यह फिल्म 2 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसमें सोनाक्षी, अनुराग कश्यप, कोंकणा सेन शर्मा और अमित साध मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »