19 Apr 2024, 15:19:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

8 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस रोज करती है शूटिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2016 10:51AM | Updated Date: Aug 8 2016 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दूरदर्शन पर दिखए जाने वाला बालाजी टेलीफिल्म के टॉप सीरियल ‘पवित्र बंधन’ में मेन फीमेल किरदार निभाने वाली हृतु दुबानी उन एक्ट्रेस में एक मिसाल हैं जो अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी सीरियल का शूट करने सेट पर आती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री हृतु दुबानी आठ महीने से प्रेग्नेंट हैं औैर अभी तक उन्होंने एक दिन की छुट्टी तक नहीं ली। हृतु दुबानी के पति नोएल स्मिथ एक डायरेक्टर हैं। हृतु दुबानी का होने वाला बेबी उनकी पहली संतान होगी।

गौरतलब है कि नोएल और हृतु कुछ साल पहले सहारा वन के सीरियल 'बिट्टू' के सेट पर मिले थे। कुछ समय के रिलेशन के बाद इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को अगले स्तर तक ले जाने की सोची और दोनों मुंबई में पिछले साल 31 अक्टूबर को परिणय सूत्र में बंध गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »