19 Apr 2024, 08:52:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

भाभो की संस्कारी बहू का हॉट फंकी लुक देखा क्या?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2016 11:12AM | Updated Date: Aug 3 2016 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। स्टार प्लस के बहुचर्चित शो ‘दिया और बाती हम’ में कुछ ऐसा होने जा रहा है जिसे देख भाभो बोल उठेगी अरे मारा राम जी बिंदनी तू पगला गई है क्या। जी हां दरअसल शो में बदलने वाला है संध्या का लुक जो देगा राठी परिवार को जबरदस्त शॉक। अभी तक दर्शकों ने संध्या को शो में संस्कारी बहु या फिर पुलिस की वर्दी में देखा होगा।  लेकिन अब संध्या शो में नजर आएंगी एक दम फंकी अवतर में।
 
फंकी लुक में संध्या आपको गॉगल्स, नोज पियर्सिंग, गले में भारी चेन, और डिफरेंट हेयरस्टाइल में दिखाई देंगी, जो वाकई में दिलचस्प है। खैर दीपिका उर्फ संध्या के  पीछे है शो का जबरदस्त ट्रैक।  दरअसल सीरियल में मीनाक्षी मिश्री को दुबई भेजने का फैसला करेगी, बिना जाने कि वो वहां पर बाल तस्करी का शिकार हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर, संध्या मानसी के केस में पूरी तरह व्यस्त है। मांसी किडनैप हो चुकी है और उसके माता-पिता संध्या की मदद चाहते हैं।
 
दरअसल संध्या को जब पता चलेगा कि मांसी पुलिस से डरती है तो वो अपने लुक को बदलेगी और मांसी को ढूंढेगी। तो बस यही एक वजह है जो संध्या आपको इस शो में फंकी अवतार में नजर आएंगी। आपको बता दें कि इस सीरियल में ऐसा पहली बार हो रहा है जब आपको संध्या वेस्टर्न ड्रेस में नजर आएंगी। इससे पहले आपने संध्या को ट्रेडिशनल कपड़ों में ही देखा होगा। सीरियल में संध्या का बंगाली लुक भी लोगों ने काफी पसंद किया था।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »