19 Apr 2024, 01:40:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

चक्रवर्ती अशोक सम्राट में नजर आएंगे मयंक गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2016 11:35AM | Updated Date: Jul 14 2016 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कलर्स का व्यापक रूप से सराहा जा रहा ऐतिहासिक धारावाहिक चक्रवर्ती अशोक सम्राट मनोरंजन करने में सफल रहा है और बिलकुल नए चेहरों और किरदारों के कारण नई छलांग लगाने के बाद से दर्शकों को और अधिक लुभाने में सफल रहा है। यह धारावाहिक सम्राट अशोक के जीवन और युवा योद्धा राजकुमार से प्रतिशोधी नेता बनने की कहानी दिखाता है।

धारारवाहिक में प्रसिद्ध अभिनेता मयंक गांधी के प्रवेश के साथ अशोक के जीवन में एक और मोड़ आएगा। मयंक विराट के किरदार में नजर आएंगे। अशोक यानी मोहित रैना के साथ उसकी पहली बैठक कुछ खास साबित नहीं होगी लेकिन अचानक दोनों अच्छे दोस्त बन जाएंगे।

अपनी भूमिका के बारे में मयंक ने कहा, चक्रवर्ती अशोक सम्राट आज टेलीविजन पर सबसे अधिक चहेता ऐतिहासिक धारावाहिक है। अशोक की कहानी ने हमेशा मुझे आकर्षित किया है तथा जब भी अवसर मिला मैंने हर बार इसे पढ़ने की कोशिश की। अब मुझे इस धारावाहिक से जुड़ने का अवसर मिला तो मेरी जिज्ञासा और भी बढ़ गई। धारावाहिक के किरदार गजब के हैं और उनके कैलिबर के स्तर पर काम करना मेरे लिए चुनौती होने जा रहा है। विराट का किरदार बहुमुखी है और अशोक के जीवन में कई बदलावों में बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »