28 Mar 2024, 14:18:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दयाबेन और जेठालाल ने कहा 'ईद मुबारक'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2016 3:08PM | Updated Date: Jul 6 2016 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोसाइटी में सभी जाती धर्म के लोग रहते हैं। दयाबेन और जेठालाल दर्शको को ईद की मुबारक दे रहे हैं। शूटिंग के दौरान सेट पर इफ्तार पार्टी भी होती है। यह त्योहार इनके के लिए कुछ ज्यादा ही खास होता है क्योंकि इसी महीने में उनके शो का जन्मदिन भी होता है, शो की शुरुआत 28 जुलाई को  हुई थी।

इस ईद के मौके पर दिशा वकानी यानि दयाबेन का कहना है कि मेरे तरफ से सभी दर्शको को ईद की ढेर सारी शुभ कामनाएं, सेट पर जब इफ्तार पार्टी होती है तो मैं जरूर शामिल होती हूं। मुझे बहुत पसंद है, जिस तरह से इस त्यौहार के दिन लोग अच्छी तरह से तैयार होते हैं, और लोंगो से मिलते जुलते हैं। जुलाई महीना कुछ ज्यादा खास है एक तो ईद और दूसरा तारक मेहता का उल्टा चश्मा का जन्मदिन होता है।

इस मौके पर जेठालाल यानि दिलीप जोशी का कहना है कि हमारे देश की यही खास बात है कि यहां जितने उल्लास से होली, दिवाली मनाई जाती है उतने ही उल्लास से सब मिलकर ईद, क्रिसमस, पारसी न्यू ईयर, बैशाखी  और अन्य त्यौहार भी मनाते हैं। मैं कहना चाहूंगा कि ईद की दुआ में हमें याद रखना। सभी को ईद मुबारक हो।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »