26 Apr 2024, 02:11:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

अर्जुन ने फराह की दवात में दिखाएगें अपना कौशल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2015 2:31PM | Updated Date: Apr 23 2015 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फराह खान के शो 'फराह की दावत' में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर जल्द ही टेलीविजन शो नजर आऐंगे। इस शो के जरिए वे अपने पाक कला कौशल का परिचय देंगे। शो में अर्जुन मछली व 'जंगली मटन' बनाऐगे। शो पर मछली बना रहे अर्जून से फराह ने उन पर चुटकी लेते हुए कहा कि अर्जुन जंगली मटन बनाना सीख रहे हैं, ताकि वह विदेश में रहने के दौरान अपनी भूख मिटा सकें।
 
 
इस पर अर्जुन ने कहा कि वह विदेश में इस जंगली मटन को नहीं खाने वाले बल्कि वह इसे अपनी भावी पत्नी के लिए बनाना सीख रहे हैं। और जब फराह ने पूछा कि आपकी भावी पत्नी कैसी होनी चाहिए?, इसके जवाब में अर्जुन ने कहा कि वह खाने-पीने की शौकीन हो, लेकिन सबसे जरूरी बात कि वह समझती हो कि हिंदी सिनेजगत में जीवन कैसा है। ऐसे में भावी पत्नी का फिल्मोद्योग से होना बेहतर होगा। शो की यह कड़ी 26 अप्रैल को कलर्स चैनल पर प्रसारित होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »