20 Apr 2024, 00:53:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

ईरानी अधिकारियों ने किम करदाशियां पर खुफिया एजेंट होने का आरोप लगाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2016 12:37PM | Updated Date: May 18 2016 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। रीयलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां पर ईरानी अधिकारियों ने खुफिया एजेंट होने का आरोप लगाया है। यूएस मैग्जीन की खबर में कहा गया है कि ईरानी अधिकारियों के अनुसार ‘‘कीपिंग अप विद द करदाशियांस’’ की स्टार भड़काउ सेल्फी और तस्वीर पोस्ट कर उद्देश्यपूर्ण ढंग से ईरानी महिलाओं को भ्रष्ट बनाने की कोशिश कर रही हैं।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर के संगठित साइबर अपराध प्रकोष्ठ (ओसीसीयू) का मानना है कि करदाशियां इंस्टाग्राम के सीईओ केविन सिस्ट्रोम के दल का हिस्सा हैं।

ओसीसीयू के प्रवक्ता मुस्तफा अलीजादे ने कहा, वे युवा लोगोंं और महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। इसके पीछे विदेशी हैं। ये योजनाएं फारस की खाड़ी और इंग्लैण्ड के इर्द-गिर्द से उत्पन्न होती हैं।   

उन्होंने कहा, आप देखेंगे कि यह विदेशी अभियान है। किम करदाशियां एक फैशन मॉडल है, इसलिए इंस्टाग्राम के सीईओ उसे कहते हैं, ‘इसे अपनाओ।’ इसमें कोई संदेह नहीं है कि इसमें वित्तीय सहायता भी शामिल है। हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। ओसीसीयू घरेलू संस्कृति को बचाने के लिए काम करता है और सुनिश्चित करता है कि ईरानी नागरिक अन्य देशों से प्रभावित न हों।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »