29 Mar 2024, 20:05:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

राहुल ने कबूला- प्रेगनेंट थी प्रत्युषा, लेकिन अबॉर्शन में नहीं थे साथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2016 11:00AM | Updated Date: Apr 20 2016 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा आत्महत्या मामले में हाल ही में खुलासा हुआ था कि प्रत्युषा प्रेगनेंट थी और आत्महत्या से कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अबॉर्शन करवाया था। वहीं अब उनके व्‍बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने भी पुलिस के सामने कबूला है कि कि प्रत्‍युषा प्रेगनेंट थी और उसने अबॉर्शन भी कराया था।
 
लेकिन राहुल का कहना है कि सुसाइड करने से पहले प्रत्यूषा अबॉर्शन कराने के लिए डॉक्टर के पास अकेली गई थी, वो उसके साथ नहीं गए थे। वहीं दूसरी ओर मुंबई के जेजे हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने भी यह साफ कर दिया था कि खुदकुशी करने से पहले प्रत्यूषा बनर्जी प्रेग्नेंट थी और उन्होंने अबॉर्शन भी कराया था। लिहाजा अब ये बात राहुल ने भी पुलिस के सामने कबूल कर ली है। 
 
इस बात से ये भी साफ हो गया कि प्रत्यूषा की निजी जिंदगी काफी तनाव में गुजर रही थी। आजतक की खबर के मुताबिक राहुल ने पुलिस के सामने कबूला कि प्रत्यूषा जनवरी के महीने में प्रेग्नेंट हुई थी। इसका पता चलने के बाद वो मार्च के पहले या दूसरे हफ्ते में अबॉर्शन कराने हॉस्पिटल गई थीं। 
 
अबॉर्शन के लिए प्रत्यूषा ने गाइनीकोलोजिस्ट डॉक्टर से सलाह ली थी। लेकिन जब प्रत्यूषा डॉक्टर के पास गईं, तो राहुल उनके साथ नहीं थे। राहुल ने माना है कि वो प्रत्यूषा के साथ एक ही फ्लैट में रहता था। लेकिन अब यह भी बड़ा सवाल है कि एक साथ रहने के वाबजूद भी वो प्रत्यूषा के साथ डॉक्टर के पास आखिर क्यों नहीं गया। क्या राहुल ने प्रत्यूषा को धोखा दिया, जिसकी वजह से पहले उसने अबॉर्शन कराया और फिर मौत को गले लगा लिया? इस केस के सनसनी खुलासे में इस बात का भी जल्द पर्दाफाश होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »