19 Apr 2024, 18:27:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पूरे किए 1900 एपिसोड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2016 11:46AM | Updated Date: Mar 20 2016 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लोकप्रिय धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 25 अप्रैल 2016  को 1900  एपिसोड पूरे करने जा रहा है। इस 1900 एपिसोड के सफर में बहुत से चाहने वाले जुड़ते गए।

हाल ही में विदेश के राजनेता भारत आए और फिल्मसिटी जाकर उन्होंने तारक मेहता की शूटिंग देखी। इस पर शो के कॉन्सेप्ट डिजाइनर व निर्माता असित कुमार मोदी का कहना है कि 'लोंगो का इस तरह का प्यार मेरी जिम्मेदारियों  को और भी अधिक बढ़ा  देता है। 

देश या विदेश मैंने कहीं भी ऐसे किसी रोज प्रसारित होने वाला कॉमेडी धारावाहिक के बारे में नहीं सुना है जिसने 1900 एपिसोड पूरे किये हो। मैं आराम से नहीं बैठ सकता क्योकि दर्शको की उम्मीदें अब हमसे बढ़ती जा रही  है। शो की कहानियो में हमेशा लोगों की रुचि बनाए रखना बहुत ही चुनौतीपूर्ण है, मगर हम हमेशा कोशिश करते है। देश और विदेश से चाहने वालो के सन्देश आते रहते है, इससे हमारा मनोबल बढ़ता है।'

गोकुलधाम सोसाइटी की दया बेन का कहना कि 'मुझे जो भी मिलता है इस शो की बहुत तारीफ करता है, मैं बहुत खुश हूं कि शो ने 1900  एपिसोड पूरे  किए। आज तक हमने किसी भी कहानी को दोहराया नही है, आज भी शूट करने में पहले दिन की तरह ताजगी लगती है।'
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »