28 Mar 2024, 20:58:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

जेठालाल और चम्पक चाचा के बीच पड़ी दरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2016 10:39AM | Updated Date: Mar 10 2016 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल और उनके पिताजी का प्यार और जेठालाल द्वारा अपने पिताजी का आदर लोंगो के लिए एक मिसाल है। मगर अब सब बदल गया है, जेठालाल और उनके  पिताजी चम्पकलाल का मिजाज खराब हो गया है। पहली बार जेठालाल को अपने पिताजी की बात चुभ गई है। बाप और बेटे के बीच  दिवार बन गई है। आखिर ऐसी क्या बात हो गई की जेठालाल को अपने पिताजी से नाराज हो गए।
 
दरअसल बात यह हो गई की चम्पक चाचा ने जेठालाल को समय  पर घर आने को कहा था मगर काम में व्यस्त होने के वजह से जेठालाल देर से घर आये। इसी  बात पर चम्पक चाचा अपने जेठिया को जोरदार डाँटते है और वो भी बबिता जी के सामने, बस अब तो जेठालाल के सब्र का बॉंध टूट गया। इसपर चम्पक चाचा का कहना है कि '' यह बहुत मजेदार एपिसोड है, बाप और बेटे की लड़ाई होगी मगर दर्शको के चेहरे  पर हंसी जरूरू आयेगी।'' देखना ये होगा कि आखिर जेठालाल की नराजगी गोकुलधाम में क्या रंग लाती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »