29 Mar 2024, 20:56:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज विजेता बनीं स्वस्ति नित्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2016 2:02PM | Updated Date: Mar 7 2016 2:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’’ के दूसरे सीजन की विजेता स्वस्ति नित्या का कहना है कि वह महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को अपना आदर्श मानती हैं।
   
स्वस्ति ने कहा, मेरे पसंदीदा कलाकार अमिताभ बच्चन सर और माधुरी दीक्षित मैम हैं। ये दोनों मेरे आदर्श हैं। अमिताभ सर का अभिनय शानदार है। उनका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली है। माधुरी मैम का नृत्य और अभिनय अद्भुत है। मैं उन दोनों के काम की प्रशंसक हूं।

बिहार के भागलपुर की रहने वाली 11 वर्षीय स्वस्ति अभी भी इस बात का विश्वास नहीं कर पा रही हैं कि वह शो ‘‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’’ के दूसरे सीजन में जीत गई हैं।

जीत के बाद उन्हें ट्रॉफी के अलावा पांच लाख रुपए का चेक भी प्रदान किया गया। उन्होंने कहा, शो की यात्रा बहुत अच्छी रही। मैंने बहुत कुछ सीखा है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैंने इस शो को जीत लिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »