16 Apr 2024, 14:37:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दर्शक देखना चाहते हैं दिव्यांका-विवेक का रोमांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2016 11:34AM | Updated Date: Feb 11 2016 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। असल जिंदगी की जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टेलीविजन धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में कैदी और पुलिसकर्मी की भूमिका निभा रहे हैं। दर्शक दोनों के बीच रोमांस देखना चाहते हैं। इशिता का किरदार दिव्यांका निभा रही हैं, जबकि विवेक एक ईमानदार पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं। दोनों ने पिछले महीने सगाई की है।

सूत्र के मुताबिक, उनकी सगाई के बाद प्रोडक्शन हाउस में प्रशंसकों द्वारा दोनों की जोड़ी बनाए जाने का आग्रह किया गया। सूत्र ने बताया कि शो में विवेक की भूमिका अहम है और वह कहानी के अनुरूप केंद्रबिंदु हैं। शो के सेट पर इस कपल ने साथ में अच्छा समय बिताया। प्रशंसकों की मांग के बाद दोनों को अब साथ देखा जा सकता है। अनुमान है कि शो के निर्माता इसे रोमांटिक कोण दे सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »