28 Mar 2024, 18:05:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

प्रिंस नरूला बने 'बिग बॉस 9' के विजेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2016 12:09PM | Updated Date: Jan 24 2016 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। ‘‘रोडीज’’ और ‘‘स्पिलिट्सविला’’ से प्रसिद्धि हासिल करने वाले प्रिंस नरूला रिएलिटी शो ‘‘बिगबॉस’’ के नौवें सीजन के शनिवार को आयोजित भव्य ग्रैंड फिनाले में विजेता घोषित किए गए।
   
प्रिंस को शुरू से ही इस सीजन के विजेता का एक मजबूत दावेदार माना जा रहा था क्योंकि उनके पूर्ववर्ती कार्यक्रमों के चलते उनके प्रशंसकों की संख्या अधिक थी।

उन्होंने इस सीजन का खिताब जीतने के लिए रिषभ सिन्हा, मंदना करीमी और रोशेल राव को पीछे छोड़ा। उन्हें 35 लाख रूपए का नकद इनाम मिला।
   
अभिनेता सलमान खान की मेजबानी वाले इस शो के फिनाले में अभिनेत्री कटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्म ‘फितूर’ के प्रोमोशन के लिए आई थीं। उनके साथ फिल्म के अभिनेता आदित्य रॉय कपूर भी थे। कटरीना ने ही प्रिंस को विजेता ट्रॉफी प्रदान की।
   
दोनों ने अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म के गाने ‘पशमीना’ पर प्रस्तुति भी दी। यह दूसरी बार था जब सलमान ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड का बिगबॉस के मंच पर स्वागत किया। कटरीना इससे पहले 2010 में इस शो पर आई थीं।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »