28 Mar 2024, 18:40:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘मुझे फिल्मोद्योग पर गर्व है’ : किकु शारदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2016 4:01PM | Updated Date: Jan 23 2016 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपनी गिरफ्तारी के दौरान अपने सहकर्मियों से मिले समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हुए हास्य अभिनेता किकु शारदा ने आज कहा कि उन्हें फिल्मोद्योग पर गर्व है।
 
टीवी शो ‘कामेडी नाइट्स विद कपिल ’ में पलक की भूमिका निभाने से लोकप्रिय हुए चालीस साल के अभिनेता को टीवी पर एक शो में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की नकल करने के आरोप में हाल में गिरफ्तार किया गया था।
 
उन्हें गत 13 जनवरी को एक लाख रूपये की जमानत पर रिहा कर दिया गया। फिल्म जगत की जानी मानी हस्तियों रिषि कपूर , फराह खान ,कपिल शर्मा ,हुमा कुरैशी और वीर दास ने उनकी गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई थी।
 
किकु ने ट्वीट किया, सबका शुक्रिया ,ऐसे त्रासद समय में मेरे साथ खड़े रहने के लिए। यह बहुत मायने रखता है। मेरे सहकर्मियों का शुक्रिया। मैं जिस उद्योग में हूं उसपर मुझे गर्व है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »