26 Apr 2024, 02:44:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘बिग बॉस’ के 10वें सत्र में आम लोग होंगे शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2016 3:37PM | Updated Date: Jan 23 2016 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘बिग बॉस’ के आगामी सत्र में आम प्रतिभागियों के लिए दरवाजे खुले रहेंगे जो मशहूर हस्तियों के साथ रियल्टी कार्यक्रम के 10वें सत्र में भाग ले सकेंगे।
 
कार्यक्रम के नौ सत्रों में मशहूर हस्तियों के साथ साथ सभी प्रकार के लोगों को शामिल किया गया था जो काफी लोकप्रिय लोगों और कम लोकप्रिय लोगों में शामिल थे। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शख्सियत शामिल रहे हैं।
 
लेकिन अब, ‘बिग बॉस’ के प्रतिभागियों में आम आदमी को भी शामिल होने का मौका मिलेगा। वह अन्य लोकप्रिय मशहूर हस्तियों के साथ 100 से अधिक दिनों तक घर में रहेंगे और उन्हें कार्यक्रम का विजेता बनने का भी मौका मिलेगा। ‘बिग बॉस नौ’ का ग्रांड फिनाले आज रात प्रसारित किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »