29 Mar 2024, 03:47:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'बिग बॉस' के प्रोड्यूसर को अंडरवर्ल्ड ने दी जान से मारने की धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2015 5:36PM | Updated Date: Dec 29 2015 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जा रहे शो 'बिग बॉस 9' के प्रोड्यूसर को अंडरवर्ल्ड ने धमकी दी है। अंडरवर्ल्ड ने प्रोडक्शन कंपनी एंडेमॉल इंडिया से फोन पर 10 करोड़ रुपए की मांग की है।

14 दिसंबर 2015 को रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस स्टेशन में एंडेमॉल इंडिया की ओर से एक एफआईआर फर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि 8 दिसंबर को कंपनी के आनंद चव्हाण को पहला कॉल आया।

कॉल करने वाले ने खुद को सुरेश पुजारी बताते हुए 10 करोड़ रुपए की एक्सटोर्शन राशि की मांग की। साथ ही कहा कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो उनकी जान ली जा सकती है। पुलिस ने धारा 383, 386-387 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सुरेश के कॉल को एंटी एक्टोर्शन सेल के द्वारा टेप और मॉनिटर से पता किया गया है। सुरेश ने फोन पर प्रोड्यूसर को गालियां भी दी है। प्रोड्यूसर ने पुलिस कमिश्नर को एक लेटर भी लिखा है। प्रोड्यूसर से फोन पर ये भी कहा गया है कि गैंग ने उन पर नजर रखी है।

सुरेश पुजारी गैंगस्टर रवि पुजारी के साथ काम कर चूका है। सुरेश ने रवि के साथ मिलकर अंडरवर्ल्ड को अपने हाथ में लेने का प्रयास किया है। मुंबई पुलिस ने कुछ माह पहले ही गैंग के कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था। गैंगस्टर 5 करोड़ रुपए एक्स्टोर्शन राशि मांग रहे है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »