19 Apr 2024, 16:03:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

शानदार इंसान हैं फरहान अख्तर : रित्विक धनजानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2015 11:15AM | Updated Date: Nov 23 2015 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘आई कैन डू दैट’ के विजेता और छोटे पर्दे के अभिनेता रित्विक धनजानी का कहना है कि पूरे रियल्टी कार्यक्रम के दौरान फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर ने हमेशा उनका उत्साहवर्द्धन किया। ‘दिल धड़कने दो’ के 41 वर्षीय अभिनेता कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे थे जहां प्रतिभागियों को विभिन्न कार्यों में अपनी कुशलता दिखलाने के लिए चुनौतियां दी गयी थी।

रित्विक ने को बताया, फरहान एक शानदार अभिनेता हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उन्होंने काफी उत्साहवर्द्धन किया और हमारे प्रदर्शन को लेकर लगातार बात की, स्टंट को लेकर खतरे के बारे में आगाह किया और काम पूरा होने के बाद हमारी सराहना की। जी टीवी कार्यक्रम के कार्यक्रम में रित्विक ने गुरमीत चौधरी, गौहर खान और मधुरिमा तुली को पछाड़ कर यह ट्रॉफी अपने नाम की।

‘पवित्र रिश्ता’ के 27 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि अपनी जीत से उन्हें आश्चर्य हुआ क्योंकि अंत तक उन्होंने इसके बारे में नहीं सोचा था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »