29 Mar 2024, 12:49:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

आसिया ने दिया दीपिका को करारा जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2015 5:49PM | Updated Date: Apr 11 2015 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंर्इ। महिलाओं की निजी जिदंगी पर आधारित बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की माई च्वाइस वीडियो काफी चर्चा में रही। इसके बाद यू ट्यूब पर मेल वर्जन और सोशल मीडिया पर इसका डॉग वर्जन भी वायरल हुआ, लेकिन अब टीवी एक्ट्रेस आसिया काजी ने भी माई च्वाइस वीडियो जारी किया है।
 
 
माई च्वायस इज डिफरेंट फ्रॉम दीपिका ऐसा इस वीडियो में आसिया ने कहा है। 1 मिनट 24 सेकंड के इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि वह अपने आप पर बहुत विश्वास रखती है। वह लोगों द्वारा सुनी बातों पर नहीं, बल्कि आंखों देखी बात पर यकीन रखती है। वीडियो में आसिया ने कहा कि हर जीव को प्यार करना चाहिए। वह गिर के खड़ी होने में विश्वास रखती है और खुद पर भरोसा रखती है। भविष्य की चिंता छोड़ आसिया आज में जीती है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »