29 Mar 2024, 10:07:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

भाभी जी घर पर हैं सौम्या टंडन करने जा रही हैं शादी!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2015 8:38PM | Updated Date: Oct 26 2015 8:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बना चुकीं सौम्या टंडन अपने वास्तविक जीवन में शादी करने जा रही हैं। सौम्या अपने पुरुष मित्र सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी करेंगी। दोनों लंबे समय से लिव इन रिलेशन में रहते आए हैं। सौम्या 'भाभी जी घर पर हैं' में अनीता भाभी का किरदार निभाती हैं जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सौम्या और सौरभ दोनों एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं। सौम्या के मुताबिक सौरभ ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया। मुंबई में बतौर बैंकर काम कर रहे सौरभ उनके साथ रिश्ते में तब आए जब सौम्या अभिनेत्री नहीं बनी थीं।

रिपोर्टों के मुताबिक सौरभ के साथ अपने संबंध की बात खुद सौम्या ने स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता के मृत्यु के बाद सौरभ ने उन्हें सपोर्ट किया। दोस्त, फिलॉस्फर और गाइड के रूप में सौरभ ने उनका हमेशा साथ दिया। वह सौरभ को अपनी जिन्दगी में पाकर बहुत खुश हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »