23 Apr 2024, 13:32:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

शादीशुदा है, एक बेटा भी है फिर भी जीता खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2015 9:28PM | Updated Date: Oct 24 2015 9:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हाल ही में हुए इंटरनेशनल मिसेज अर्थ के टॉप थ्री में आना और फिर जमैका में आयोजित मिसेज अर्थ फोटोजेनिक प्रतियोगिता 2015 की विजेता अनमोल शुक्रवार को शहर में मीडिया से रूबरू हुईं। आप को बता दें कि अनमोल संधू शादीशुदा है, और उनका आठ साल का एक बेटा भी है। यही नही मॉडलिंग उनका शौक है पेशे से वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। अनमोल ने मिसेज इंडिया-2015, क्वीन ऑफ सबस्टेंस-2015, मिसेज ईस्ट एशिया अर्थ-2015 और तमिल फिल्म 'ध्याम' में भी बतौर एक्ट्रेस काम किया है।
 
मिसेज इंडिया, क्वीन ऑफ सबस्टांस-2015 और मिसेज ईस्ट एशिया अर्थ-2015 जीतने के बाद इंटरनेशनल मिसेज अर्थ उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब है। संधू ने बताया कि जब हम प्रतियोगिता के अंतिम चरण में होते हैं तो घबराहट होने लगती है लेकिन उत्साह भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि एक सौंदर्य प्रतियोगिता सिर्फ अपने बाहरी सौंदर्य को प्रदर्शित करना भर नहीं होता है। आपको जिम्मेदार और समझदार व्यक्तित्व का भी प्रदर्शन करना होता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »