25 Apr 2024, 05:31:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

डिस्कवरी पर दिखेगी महिला वन रक्षकों की दिलेरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2015 1:55PM | Updated Date: Sep 26 2015 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वन रक्षक रसिला वधेर (28) ने अपनी महिला सहकर्मियों के साथ मिलकर पिछले साल गिर राष्ट्रीय उद्यान में 600 बचाव अभियान चलाए। यह आंकड़ा विश्व के किसी भी वन्यजीव उद्यान में चलाए गए सर्वाधिक अभियानों में से एक है। उनके जीवन और मिशन को डिस्कवरी चैनल की नयी श्रृंखला ‘‘द लायन क्वीन्स ऑफ इंडिया’’ में दिखाया जाएगा। इन महिलाओं की दास्तान का प्रीमियर 28 सितंबर को नौ बजे किया जाएगा।
   
इसकी शुरूआत वित्तीय दिक्कतों के कारण हुई। उन्हें एक दोस्त ने वन विभाग की रिक्ति के बारे में बताया और वह उस रास्ते पर चल पड़ी। उसके बाद से ही गिर राष्ट्रीय उद्याग में महिला वन रक्षकों की संख्या में अच्छी-खासी वृद्धि हुई। उनका मिशन एशियाई शेरों की लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाना है।
   
गिर राष्ट्रीय उद्यान की बचाव दल की प्रभारी रसिका पी वधेर ने कहा मैं इस क्षेत्र में पिछले सात साल से काम कर रही हूं। मेरी एक दोस्त द्वारा बताये जाने के बाद मैं इस क्षेत्र में आई। मैंने इसके लिए आवेदन किया और चुन ली गई। हमारे साथ 50 से अधिक महिलाएं काम कर रही हैं।

शो का उद्देश्य इन साहसी रक्षकों के कुछ बहादुरी से भरे वन्यजीव कार्रवाई का चित्रण करना है। साथ ही वन में काम करने वाली महिलाओं के ढृढ़ निश्चय को दर्शाना है। यह श्रृंखला के चार हिस्से हैं जिसमें विभिन्न बचाव अभियानों और अन्य आयामों को दिखाया जाना है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »