25 Apr 2024, 06:49:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

1965 युद्ध के भारतीय नायकों की वीर गाथा प्रसारित करेगा, डिस्कवरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2015 5:26PM | Updated Date: Sep 13 2015 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में डिस्कवरी चैनल एक खास कार्यक्रम प्रसारित करेगा जिसमें देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान की गाथा बयां की जाएगी।
   
सोमवार को प्रसारित किया जाने वाला कार्यक्रम ‘1965 इंडियाज बैटल्स एंड हीरोज’ में 1965 युद्ध के संरक्षित दुर्लभ फुटेज, पुनर्निर्माण और सकुशल बचे सैनिकों के प्रत्यक्ष अनुभवों का इस्तेमाल कर एक पूरी कहानी बयां की जाएगी।
   
इसमें युद्ध की परिस्थतियों और हर मील के पत्थर की चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में युद्ध के दौरान इस्तेमाल में लाए गए विभिन्न उपकरणों और उन साहसिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला जाएगा जिनका सैनिकों ने अनुभव किया था। कार्यक्रम में थल और वायु में लड़े गए युद्ध पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
   
डिस्कवरी नेटवर्क्स, एशिया-प्रशांत के कार्यकारी उपाध्यक्ष और दक्षिण एशिया के महाप्रबंधक राहुल जौहरी ने कहा 1965 इंडियाज बैटल्स एंड हीरोज’ से युद्ध के मैदान में उतरने वाले सैनिकों की आंखों से युद्ध की यादों को पेश किया जाएगा। इसमें दुर्लभ संरक्षित फुटेज और युद्ध की परिस्थितियों एवं युद्ध नायकों के साहस को रोचक किस्सागोई के साथ पेश किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिन युद्ध नायकों का उल्लेख किया गया है उनमें लेफ्टिनेंट कर्नल ए बी तारापोर, मेजर भूपिंदर सिंह, मेजर आर एस दयाल, लेफ्टिनेंट कर्नल डेसमंड हायडे, कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार (सीक्यूएमएच) अब्दुल हामिद, स्क्वाड्रन लीडर डेंजिल कीलोर और फ्लाइंग ऑफिसर वी के नेब शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »