29 Mar 2024, 06:27:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

टीवी पर अब विविध प्रकार की सामग्री उपलब्ध है: शरद केलकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2015 7:14PM | Updated Date: Sep 5 2015 7:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टेलीविजन कलाकार शरद केलकर ने कहा है कि छोटे पर्दे पर अब विविध प्रकार की सामग्री उपलब्ध है, क्योंकि धारावाहिकों के अलावा अनेक ऐसे कार्यक्रम भी बनाए जा रहे हैं जो काफी प्रगतिशील हैं।

शरद ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘टेलीविजन पर सामग्री पहले से बहुत विविध है। पहले केवल एकाध नाटक थे, जिन्हें बनाया जा रहा था और देखा जा रहा था, लेकिन अब बहुत सारी सामग्री है, जिनमें से दर्शक अपनी पसंद का कार्यक्रम चुन सकते हैं। आजकल कई चैनल एवं शो हैं, जो दर्शकों को और प्रोगेसिव सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं।’’

‘सात फेरे - सलोनी का सफर’ और ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ जैसे धारावाहिकों में अपने अभिनय के लिए जाने जाने वाले 38 वर्षीय अभिनेता ‘एजेंट राघव’ के साथ फिर छोटे पर्दे पर आ रहे हैं। शरद संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘राम लीला’ में भी काम कर चुके हैं। शो का प्रीमियर आज से होगा और इसे प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को रात नौ बजे से एंड टीवी पर दिखाया जाएगा।



 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »