23 Apr 2024, 13:13:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

‘ये हैं मोहब्बतें’ में फिर से टीवी पर नजर आएंगी अंजू महेंदू्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2015 5:04PM | Updated Date: Apr 7 2015 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वरिष्ठ अदाकारा अंजू महेंद्रू जल्द ही धारावाहिक ‘ये हैं मोहब्बतें’ में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाती नजर आएंगी। अंजू (69) ने धारावाहिक के लिए शूटिंग शुरू कर दी है और जल्द ही वह शो में दिखाई देंगी। अंजू ने एक बयान में कहा, आजकल इस उम्र में महत्वपूर्ण किरदार मिलना वाकई सौभाग्य है, खैर मुझे यह मिला है। मैं रूही और इशिता के किरदार को पास लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाउंगी। शो में मेरा एक एनजीओ है और इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ दुबारा काम करना अच्छा है। महेंद्रू आखिरी बार ‘दो दिल बंधे एक डोरी से’ में दिखाई दी थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »