23 Apr 2024, 23:12:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

कोमा से बाहर आए सीरियल 'चिड़ियाघर' के मेंढक प्रसाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2015 10:29PM | Updated Date: Aug 5 2015 10:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चर्चित सीरियल 'चिड़ियाघर' में मेंढक प्रसाद की भूमिका निभाने वाले मनीष विश्वकर्मा कोमा से बाहर आ गए हैं। अच्छी बात यह है कि मनीष ने कोमा से बाहर आकर अपने घरवालों के साथ अपना जन्?मदिन भी मनाया।

उल्लेखनीय है कि जून महीने में मुंबई में आरए कॉलोनी के पास मनीष की बाइक को एक बस से टक्कर लगी थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं थी। दुर्घटना के बाद पहले मनीष को ङएट अस्पताल और उसके बाद कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां वो तब से ही कोमा में थे।

एक्सिडेंट के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मनीष को करीब के अस्पताल में भर्ती कराया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट पहनने के बावजूद मनीष के सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »