29 Mar 2024, 20:02:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'साथ निभाना साथिया' की राधा ने की सगाई, देखें ये तस्‍वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 11:30AM | Updated Date: Dec 16 2019 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'साथ निभाना साथिया' में राधा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री भाविनी पुरोहित ने सगाई कर ली है। सगाई की तस्वीरें अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में भाविनी मंगेतर के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रही हैं। भाविनी के मंगेतर का नाम धवल दवे है। भाविनी और धवल दोनों ने ही सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं।
 
धवल और भाविनी एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर थे जिसके बाद इन दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। अपने रिश्ते का आधिकारिक एलान करने के बाद भाविनी ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान अपने रिश्ते के बारे में बताया। शादी के बारे में बात करते हुए भाविनी ने कहा-'फिलहाल तो शादी को लेकर अभी कुछ तारीख तय नहीं हुई है। संभव है कि अगले साल शादी करूं।' भाविनी ने अपने करियर की शुरुआत 'साथ निभाना साथिया' सीरियल से की थी। इसके बाद 'जाना न दिल से दूर' में नजर आईं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »