19 Apr 2024, 21:16:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'झलक दिखला जा' के सेट पर घायल हुई शमिता शेट्टी, नाक टूटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2015 12:21PM | Updated Date: Jul 27 2015 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सेलेब्रिटी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा" में बतौर कंटेस्टेंट बनकर आईं एक्ट्रेस शमिता शेट्टी का सेट पर एक्सिडेंट हो गया है और उनकी नाक फ्रेक्चर हो गई है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को टांके भी लगाए गए हैं।

 
शमिता की एक्ट्रेस बहन शिल्पा शेट्टी ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'बुरी खबर है। झलक की रिहर्सल के दौरान शमिता का एक्सिडेंट हो गया। नाक फ्रेक्चर हुई है और एक-दो टांके भी आए हैं।' शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर शमिता की फोटो भी शेयर की जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी दिख रही हैं और उनकी नाक पर बैंडेज लगी है। शमिता ने हाथ में आइरन मैन का मास्क लिया हुआ है और वो काफी कूल मूड में दिख रही हैं।
 
शिल्पा ने इसके साथ कैप्शन में लिखा कि उनके बेटे विवान ने अपनी मासी को सलाह दी है कि वो उसका आइरन मैन का मास्क पहनकर शो करें। उम्मीद है कि शमिता जल्द ही ठीक हो जाएं ताकि उनके फैंस को शो पर उन्हें ज्यादा मिस न करना पड़ें। गेट वेल सून शमिता।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »