18 Apr 2024, 14:31:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दयाबेन की होंगी जबरदस्त एंट्री - खबर सुन झूम उठे जेठालाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 5:12AM | Updated Date: Oct 8 2019 5:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारें में बड़ी ख़बर सामने आ रही है. ख़बर के मुताबिक शो में बहुत जल्द दयाबेन की एंट्री होने वाली है। शो में दयाबेन की जबरदस्त एंट्री होने जा रही है और वह अपने पुराने अंदाज में गरबा करती नजर आएंगी। इस बात की जानकारी शो के प्रोमो देखकर भी लोगों को लग गई है। शो के फैंस को एक लंबे समय से दयाबेन की कमी खल रही थी मगर अब जल्द ही उनकी पुरानी दयाबेन की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। इस एपिसोड की प्रोमो वीडियो भी चैनल द्वारा शेयर की जा चुकी है, जिसमें जेठालाल की ज़िद पर दयाबेन उर्फ दिशा वकानी की एंट्री दिखाई जाएगी।
 
दरअसल, सब टीवी के ऑफीशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें जेठालाल दया के बिना उदास बैठे हुए हैं। उनको उदास देखकर सोसाइटी की महीला मंडल सुंदर को कॉल करती हैं। प्रोमो में जेठालाल सुंदर से कहते हैं कि दया के बिना मैं गरबा नहीं करूंगा। वहीं सुंदर दया को गोकुल धाम लाने की बात करता है। इस छोटे से प्रोमो से ये बात तो साफ है कि बहुत जल्द ही दयाबेन की धमाकेदार एंट्री होने वाली है।
 
बता दें दयाबेन का भूमिका निभाने वाली दिशा वकानी सितंबर 2017 से शो में नहीं दिखी हैं। वो तब मैटरनिटी लीव पर गई थीं व इसके बाद उन्होंने शो में वापसी नहीं की। उनके जाने के बाद से ही शो की टीआरपी भी चली गई थी। ऐसे में मेकर्स को अपने शो का चार्म बनाए रखने के लिए किसी बड़े धमाके की आवश्यकता थी ऐसे में दयाबेन की वापसी से बड़ा धमाका ऐर क्या होने कि सम्भावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »