23 Apr 2024, 17:44:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

टीवी अभिनेत्री पर जानलेवा हमला - कांच के गिलास से चेहरे पर मारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2019 1:06PM | Updated Date: Aug 29 2019 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी शो 'नामकरण' में नजर आनेवाली टीवी अभिनेत्री नलिनी नेगी के साथ उनकी रूममेट ने मारपीट की है। अभिनेत्री नलिनी नेगी ने खुलासा किया कि उनकी रूममेट रह चुकीं प्रीति राणा और उनकी मां ने उन पर जानलेवा हमला किया है। इसके साथ ही नलिनी ने बताया कि मां-बेटी ने ग्लास से उनके चेहरे पर भी हमला करने की कोशिश कर रहे थे। 
 
नलिनी नेगी ने दोनों के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई है। नलिनी और प्रीति पिछले कुछ सालों से एक साथ रहती थीं। लेकिन बाद में अभिनेत्री अकेले रहने के लिए दूसरी जगह चली गईं। बाद में, प्रीति ने नलिनी नेगी से अनुरोध किया कि अगर वह उसके साथ कुछ हफ्ते के लिए शिफ्ट हो सकती है क्योंकि उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी।
 
अभिनेत्री ने बताया कि उसने बस कुछ सप्ताह साथ रहने की बात कही तो मैंने मान लिया। मेरे पास 2 बीएचके था तो मेरी प्राइवेसी पर भी कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने ये फ्लैट अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए ‌लिया था। लेकिन उन दिनों वे लोग भी मेरी बहन के पास रहने के लिए दिल्ली गए हुए थे।' नलिनी ने कहा, 'मैंने बता दिया कि कुछ दिनों बाद मेरे माता-पिता आ जाएंगे तो तुम्हें यहां से जाना होगा। वह राजी हो गई। 
 
नलिनी ने बताया- कुछ दिनों के बाद उसकी मां भी यहां रहने के लिए आ गई। मैंने सोचा शायद वह प्रीति की मदद के लिए यहां आई हैं। लेकिन पिछले सप्ताह अचानक वो मुझसे बहस करने लगीं। मैं जिम जा रही थी। लेकिन वो लगातार मुझे गालियां दे रही थीं। भद्दे-भद्दे कमेंट कर रही थीं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »