20 Apr 2024, 18:39:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दयाबेन की वापसी पर जेठलाल ने दिया ये बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 4:20PM | Updated Date: Aug 10 2019 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो से दयाबेन इन दिनों नदारद हैं। जिसके कारण शो की टीआरपी पर भारी असर पड़ा है। दरअसल, दिशा वकानी प्रेग्नेंसी के चलते शो को बीच में ही छोड़कर चली गई थीं। बच्चा होने के बाद वे किसी न किसी वजह से शो में वापसी नहीं कर पा रही हैं। हाल ही में दीलीप जोशी ने बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में दिशा वकानी को शो में मिस करते हुए कहा है कि मैं उम्मीद कर रहा हूं कि दिशा आप सभी की दया बेन जल्द ही शो में वापसी करेंगी।
 
हालांकि, लंबे समय तक एक साथ काम करने के बावजूद हम दोनों बहुत ही प्रोफेशनल हैं। पर्सनल लाइफ को लेकर हम दोनों के ही बीच कोई बात नहीं होती है। दिया बेन को शो छोड़े दो साल पूरे हो गए हैं। दिलीप आगे कहते हैं कि मैं चाहता हूं कि दिशा वकानी शो का हिस्सा बनें। लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो देखिए शो तो चलता ही रहेगा। हो भी सकता है कि वे वापस आ जाएं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »