29 Mar 2024, 21:27:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री बनीं मां- दिया बेटे को जन्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2019 12:45PM | Updated Date: Jul 24 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी अभिनेत्री प्रियंका कलंत्री और उनके पति विकास कलंतरी अब माता-पिता बन गए हैं। प्रियंका ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को सबके बीच शेयर करते हुए विकास ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, "हमें एक बेबी ब्वॉय हुआ है। सभी के आशीर्वाद से मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।
 
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री प्रियंका कलंत्री और उनके पति विकास कलंत्री अपने पहले बच्चे के इंतजार में थे।  बीते दिनों अभिनेत्री, जिन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने मैटरनटी शूट की खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया था। 'रंग बदालती ओढ़नी' की अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जहां वह अपने बेबी बंप के साथ नजर आईं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »