29 Mar 2024, 02:45:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने वाली है ये अभिनेत्री - इस दिन होगी सगाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 12:14PM | Updated Date: Jul 15 2019 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी का काफी चर्चित शो कुंडली भाग्य शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री रूही चतुर्वेदी उर्फ शर्लिन, जल्द ही शादी करने वाली हैं। जानकारी के लिए बता दें, सीरियल में नेगटिव किरदार में नजर आने वाली रूही चतुर्वेदी अक्का शर्लिन जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड शिवेंद्र ओम साईंयोल से सगाई करने जा रही हैं। 
 
इस बात कि जानकारी उन्होंने हाल ही में दी है। बता दें, रूही चतुर्वेदी और शिवेंद्र ओम साईंयोल करीब 14 साल से एक दूसरे को जानते हैं। शिवेंद्र ओम साईंयोल खुद एक टीवी अभिनेता हैं जो कर्ण संगिनी, विक्रम बेताल की रहस्या गाथा और नवीनतम एक-छोटी सरदारनी जैसे शो में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। शादी के बन्धन में बंधने से पहले दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और हाल ही में उन्होंने शादी करने का फैसला किया है। बता दें, दोनों इस साल अगस्त के मिड वीक यानि 17 अगस्त को सगाई करने जा रहे हैं वहीं दोनों की शादी अगले साल 2020 में होगी। फैंस इस बात से काफी खुश हैं और अब उन्हें एक्ट्रेस की शादी की जल्दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »