29 Mar 2024, 00:23:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कपिल शर्मा के शो पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 2:22PM | Updated Date: Jul 7 2019 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कपिल शर्मा का कॉमेडी शो लोगों को बहुत अच्छा लगता है। यह शो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। इस हफ्ते कपिल के शो पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी नही, बल्कि क्रिकेटर मेहमान बनकर आए, जहां कपिल ने क्रिकेटरों से कई सवाल पूछे और दर्शकों का भी खूब मनोरंजन किया। कपिल के शो पर पार्थिव पटेल, दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव पहुंचे। इन क्रिकेटरों ने कपिल के शो पर कई खुलासे किए, जो लोगों के लिए चौंकाने वाले हैं। 
 
दीपक चाहर ने बताया कि वह पढ़ाई में बिल्कुल भी अच्छे नहीं थे और उन्होंने जब पहली बार क्रिकेटर बनने की बात बताई तो किसी ने उन पर यकीन नहीं किया। वहीं पार्थिव पटेल ने भी एक मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को स्टेडियम के बाहर खाना मना होता है। इसी वजह से कई बार खिलाड़ियों को मैच के दौरान भूखा भी रहना पड़ता था।
 
पार्थिव पटेल ने यह भी बताया कि मैच के दौरान दूसरी टीमों के खिलाड़ियों के साथ अक्सर नोंक-झोक हो जाती है। सूर्यकुमार यादव ने कपिल के शो पर अपना डांसिंग टैलेंट भी दिखाया। उन्होंने फिल्म बाजीगर के टाइटल ट्रैक पर डांस किया। बता दें कि एक लड़की ने दीपक चाहर को प्रपोज किया, जिसके बाद दीपक चाहर शर्म से लाल हो गए। 
 
हाल ही में खबर आई है कि जल्द ही कपिल का शो बंद भी हो सकता है। खबर के मुताबिक, कपिल अपनी पत्नी की वजह से 10 दिन का ब्रेक ले सकते हैं। ऐसी खबरें मिल रही है कि कपिल गिन्नी को लेकर बेबीमून पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। गिन्नी अभी तीन-चार महीने की प्रेग्नेंट है और वे अपनी पत्नी के साथ समय बिताना चाहते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »