18 Apr 2024, 15:11:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

टीवी का ये एक्‍टर बना पापा - पत्‍नी ने दिया बेबी को जन्‍म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 12:55PM | Updated Date: Jul 6 2019 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' एक्टर बरुण सोबती पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी पश्मीन मनचंदा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। दोनों ही अपनी बेबी गर्ल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बेटी का जन्म 28 जून को हुआ है। दोनों ने अपनी बेटी का नाम सिफत रखा है जिसका मतलब है 'गुण'। रिपोर्ट के मुताबिक बरुण ने कंफर्म किया है कि वो पापा बन गए हैं। बरुण ने कहा- 'पापा बनने की खुशी अद्भुत है। इस फीलिंग को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है'।
 
इससे पहले पश्मीन के बेबी शावर की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। बता दें कि बरुन और पश्मीन ने साल 2010 में शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की लव स्टोरी स्कूल में शुरू हुई थी। पश्मीन पहले गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थीं। फिर 9वीं क्लास में उन्होंने दूसरा स्कूल ज्वाइन किया और यहीं दोनों की मुलाकात हुई थी। अब शादी के लगभग 8 साल बाद बरुन और पश्मीन के घर में नया मेहमान आने वाला है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »