20 Apr 2024, 19:05:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

तुर्की पहुंची टीवी की ये बहू - दिखा हॉट रूप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2019 1:46PM | Updated Date: Jul 1 2019 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों शूटिंग ब्रेक पर हैं। फिलहाल वो अकेले ही तुर्की में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। क्रिस्टल डिसूजा यहां हिस्टोरिकल से लेकर वो एक-एक टूरिस्ट प्लेस विजिट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ हॉलिडे फोटोज शेयर की हैं जिसमें क्रिस्टल बहुत ही खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। क्रिस्टल डिसूजा हॉलिडे फोटोज में कभी बीच पर टाइम बितातीं तो कभी अबरॉड की सड़कों पर फोटो क्लिक कराती दिख रही हैं। इसके अलावा क्रिस्टल स्विमिंग पूल में डॉलफिन के साथ भी टाइम बिताती नजर आईं।
 
क्रिस्टल डिसूजा कुछ दिन पहले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ फोटो शेयर कर खूब चर्चा में रही थीं। क्रिस्टल ने सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या के साथ एक फोटो पोस्ट कर लिखा था, 'मेरे भाई जैसा कोई हार्ड इच (हार्दिक) नहीं है।' फोटो में क्रिस्टल ने 'ब्रदर फ्रॉम अनदर मदर' हैशटैग का इस्तेमाल किया था। क्रिस्टल डिसूजा के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2007 में सीरियल 'कहे न कहे' से शुरुआत की थी। क्रिस्टल ने कई टीवी सीरियल्स किए। हालांकि उन्हें पहचान टीवी शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' से मिली थी। क्रिस्टल डिसूजा एशियन टॉप 50 सेक्सी महिला लिस्ट में भी शामिल हो चुकी हैं। उन्हें इस लिस्ट में 19वां स्थान मिला था। क्रिस्टल का आखिरी बार टीवी सीरियल 'बेलन वाली बहू' में देखा गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »