28 Mar 2024, 16:43:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

अंगूरी भाभी का ये हॅाट रूप देख आप भी हो जाएंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 4:44PM | Updated Date: Jun 22 2019 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी के पॉपुलर शो भाभी जी घर पर हैं में अपनी शानदार एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे असल जिंदगी में बिल्कुल ऐसी नहीं है। इन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई शोज और सीरियल्स किए हैं लेकिन अंगूरी भाभी का किरदार उनके लिए सबसे अलग और सबसे खास रहा है। वे खुद इस किरदार को सबसे खास मानती हैं लेकिन इससे भी ज्यादा उनका ये अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। भोली-भाली अंगूरी भाभी ने छोड़ा संस्कारी अवतार, जी हां ये सच है।
 
भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रह रही हैं। यहां पर वे आए दिन एक से बढ़कर एक तस्वीर शेयर करती हैं। अंगूरी भाभी के नाम से अब शुभांगी को सभी जानते हैं, शो में वे जितना सिंपल और भोली नजर आती हैं असल जिंदगी में वे उतनी ही बोल्ड और ग्सैमरस से भरी हैं। शुभांगी आत्रे इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव रहकर अपनी बोल्डनेस से भरी तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। कभी उनकी तस्वीरों को यूजर्स खूब पसंद करते हैं तो कभी ऐसे-ऐसे कमेंट करके उन्हें ट्रोल भी कर देते हैं।
 
आपको बता दें कि शुभांगी को अलग-अलग लुक के साथ एक्स्पेरिमेंट करने का शौक है और वे ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। उनकी हर नई तस्वीर में आप उनका अलग ही लुक देखेंगे। शुभांगी ने अपने संस्कारी अवतार को छोड़कर एक बार फिर अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। शुभांगी का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी हॉट तस्वीरों से भरा हुआ है और सामने आई इनकी लेटेस्ट तस्वीर में वे फ्लॉवर प्रिंटेड ड्रेस में नजर आईं। इस तस्वीर में उन्होंने ट्रेंडी प्रिंट वाला शॉर्ट ड्रेस पहना है। अपनी तस्वीरों में शुभांगी कभी बोल्डनेस दिखाती हैं तो कभी बेपनाह शरमा जाती हैं लेकिन जो भी है उनका हर अंदाज बहुत दिलचस्प नजर आता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »