19 Apr 2024, 10:39:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस के लिए बुरी खबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2019 4:57PM | Updated Date: Jun 21 2019 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए बेहद बुरी खबर सामने आयी है। बीते एक महीने से इस बात की चर्चा है कि तारक मेहता की दयाबेन शो में दोबारा वापसी कर सकती हैं। ऐसा माना जा रहा था कि उन्होंने शो के निर्माता असित मोदी को खुद संपर्क कर शो में वापसी की अपनी बात तय की है।
 
जुलाई से शो में उनकी वापसी होने की खबर सामने आ रही थी। हालांकि अब एक वेबसाइट ने दावा किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। वेबसाइट की रिपोर्ट्स के अनुसार दिशा वकानी ने वापसी के लिए कुछ शर्त रखी थीं, जिसे मेकर्स ने मानने से इंकार कर दिया है।
 
खबरों के मुताबिक वह एक दिन में केवल कुछ घंटे शो की शूटिंग करना चाहती थीं, साथ ही वह ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने परिवार को देने के लिए विचार कर रही थी, जो कि मेकर्स के लिए मुमकिन नहीं लग रहा है। इस वजह से अब मेकर्स ने दयाबेन यानी कि दिशा वकानी को रिप्लेस करने का मन बना लिया है। खबर है कि दयाबेन के लिए नई एक्ट्रेस की तलाश भी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि टीवी की इन टॉप स्टार्स का नाम दयाबेन के लिए फाइनल किए जाने की चर्चा है।
 
दयाबेन के किरदार के लिए जिस एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है उसमें सबसे पहला नाम शिल्पा शिंदे का है। जी हां, बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। शिल्पा भी वापसी के लिए किसी दमदार भूमिका का इंतजार कर रही हैं।
 
बतौर कॉमेडियन शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी के किरदार में कमाल दिखा चुकी हैं। इसके साथ दयाबेन के किरदार के लिए उन्हें परफेक्ट पसंद बताया जा रहा है। बिग बॉस 11 की विजेता बनने के बाद शिल्पा शिंदे भी किसी खास प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हैं। इसके बाद जिस एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है। वह और कोई नहीं बल्कि मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा हैं। सुगंधा को भी दयाबेन की भूमिका के लिए फिट माना जा रहा है। ऐसी खबर है कि वह दयाबेन के किरदार को ठीक उसी तरह निभा सकती हैं जैसे दिशा वकानी ने किया था।
 
बता दें कि 2017 में मैटरनिटी लीव पर जाने के बाद दिशा वकानी शो पर दोबारा नहीं लौटी। जिसके चलते मेकर्स ने उनका लंबे समय तक इंतजार किया। हाल ही में दिशा को 30 दिन का समय दिया गया था। लेकिन उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिसके बाद शो से उन्हें बाहर करने का फैसला लिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »