मुम्बई। पूजा गौर दर्शकों को आज भी प्रतिज्ञा के नाम से ही जानते है। बता दें कि 1 जून 1991 को पूजा गौर का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। 2009 में वह पहली बार धारावाहिक कितनी मोहब्बत है में नजर आई थी। उनको धारावाहिक प्रतिज्ञा से सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली। वह इसके बाद सपना बाबुल का…बिदाई, ये रिश्ता क्या कहलाता है, इस प्यार को क्या नाम दूं और एक हजारों में मेरी बहना है जैसे कई सीरियलों में नजर आई। रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी पूजा गौर ने पार्टिसिपेट किया। वह बिग बॉस सीजन 6 में बतौर होस्ट नजर आई थी। 2018 में रिलीज हुई फिल्म केदारनाथ में भी उन्होंने भूमिका निभाई। इस फिल्म में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। पूजा गौर ने इस फिल्म में सारा अली खान की बहन का किरदार निभाया था।