28 Mar 2024, 21:23:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

'खतरों के खिलाड़ी' बनेंगे युवराज सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 1:08PM | Updated Date: Jun 20 2019 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रोहित शेट्टी बेस्ट रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर से आने की तैयारी करने लगा है। मेकर्स इसके लिए स्टार्स को अप्रोच भी करने लगे हैं। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को भी इसके लिए अप्रोच किया गया है। मुंबई मुरर की खबर के अनुसार मेकर्स ने हाल ही में क्रिकेट से सन्यास ले चुके युवराज सिंह को शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि क्रिकेटर ने इसको लेकर अभी कोई जवाब नहीं दिया है।
 
युवराज के अलावा शो के लिए एक्टर करण पटेल और क्रिस्टेल डिसूजा से भी मेकर्स ने बातचीत की है। इन दोनों ने भी अभी इस पर अपना जवाब मेकर्स को नहीं दिया है। देखना होगा कि ये स्टार्स खतरों में अपने जलवे बिखेरते हैं कि नहीं। वहीं, इससे पहले नौंवे सीजन में क्रिकेटर श्रीसंत के अलावा सींगर आदित्य नारायण, पुनीत पाठक, रिद्धिमा पंडित, विकास गुप्ता और कमीडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे।
 
वहीं, अगर युवराज शो का हिस्सा बनते हैं तो सो में चार चांद लग सकते हैं। साथ ही शो की टीआरपी में भी जमकर फायदा मिलने वाला है। लेकिन जहां तक लग रहा है युवी इससे मनाही ही कर सकते हैं। खैर ये तो कुछ दिनों में पता चल जाएगा युवी का जवाब क्या होता है। कोरियॉग्रफर-ऐक्टर पुनीत जे पाठक खतरों के खिलाड़ी 9 के विनर बने थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »