23 Apr 2024, 20:30:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

शादी करने जा रहा था टीवी का ये मशहूर कपल, अब हो गया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 11:48AM | Updated Date: May 31 2019 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी की दुनिया में इन दिनों कई स्टार्स जो एक दूसरे के साथ गहरे रिश्ते में है। बीते दिनों से ही खबर आ रही थी कि, टीवी के दो स्टार्स एक दूसरे के साथ रिलेशन में है। ये स्टार्स कोई औऱ नहीं बल्कि अंकित गेरा और सारा खान है। सीरियल 'सपना बाबुल का बिदाई' से फेमस हुईं सारा खान अपने और अंकित गेरा के रिश्ते को लेकर बीते दिनों से ही सुर्खियों में हैं। अंकित और सारा पिछले काफी वक्त एक साथ रिलेशन में थे। दोनों की शादी की भी खबरें आईं।
 
हालांकि अब इनके रिश्ते से जुड़ी एक खबर सामने आई है। जिसे जानने के बाद इनके फैंस के साथ साथ आपको भी झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों के ही रिश्ते में दरार आ गई है। कहा गया है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। कहां दोनों शादी करने जा रहे थे।
 
अब इस सबसे पहले ही दोनों अलग हो गए हैं। सुनने में आ रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई है। इस वजह से दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सारी रोमांटिक तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। हालांकि अभी तक सारा और अंकित के बीच के अनबन की वजह तो नहीं पता चल पाई है, लेकिन एक बात साफ है कि इनके बीच कुछ तो हुआ है।
 
बता दें कि दोनों ने साथ में कई प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है, जो कि जल्द ही आने वाले है। इतना ही नहीं कपल ने एक साथ प्रोड्क्शन हाउस भी खोला है। हालांकि अब ऐसे में साफ जाहिर है कि आने वाले वक्त में दोनों कैसे साथ में काम करेंगे ये तो आगे ही पता चलेगा। सारा ने अंकित से अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »