18 Apr 2024, 10:04:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘संजीवनी’ धारावाहिक के अभिनेता संजीत बेदी का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2015 7:30PM | Updated Date: Jun 24 2015 7:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लोकप्रिय टीवी अभिनेता संजीत बेदी का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। प्रसिद्ध धारावाहिक ‘संजीवनी’ में डॉक्टर ओमी का किरदार निभाने वाले संजीत मस्तिष्क की किसी बीमारी के कारण पिछले कुछ समय से कोमा में थे।
 
 
बॉम्बे हॉस्पिटल के एक अधिकारी ने भाषा से कहा, ‘‘वह 27 मई से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। दिल का दौरा पड़ने की वजह से आज सुबह उनका निधन हो गया।’’ संजीत के मित्र और टीवी कलाकार करणवीर वोहरा ने उनके निधन पर दुख जताया।
 
 
करणवीर ने कहा, ‘‘वह करीब छह हफ्तों से कोमा में थे। उन्हें पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में और फिर बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यह स्तब्ध करने वाला है क्योंकि उनके अस्पताल में भर्ती होने से पहले मेरी उनसे बात हुई थी और वह दुरूस्त लगे थे।’’
 
 
एक और टीवी अभिनेता हितेन तेजवानी ने कहा, ‘‘यह दुखद है...मैं स्तब्ध हूं। मैं उनसे करीब छह साल से नहीं मिला क्योंकि हम दोनों अपने अपने काम में व्यस्त थे। वह एक अच्छे अभिनेता और एक अच्छे दोस्त थे।’’ शहर के मरीन लाइन्स इलाके में स्थित चंदनवाड़ी शवदाहगृह में दिन में करीब 11 बजे संजीत की अंत्येष्टि की गयी।
 
 
संजीत ने ‘जाने क्या बात हुई’, ‘थोड़ी सी जमीं थोड़ा सा आसमां’, ‘क्या होगा निम्मो का’, ‘कसौटी जिंदगी की’ समेत कई धारावाहिकों में काम किया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »