26 Apr 2024, 05:13:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

मशहूर टीवी एक्टर की बच्ची के गले में फंसा खिलौना, मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2019 1:18PM | Updated Date: May 11 2019 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मशहूर टीवी अभिनेता प्रतीश वोरा की बेटी की मौत से इंडस्‍ट्री सदमे में है। उनकी बेटी की उम्र सिर्फ 2 साल थी। बताया जा रहा है कि वह प्लास्टिक के एक खिलौने से खेल रही थी। खेल-खेल में उसने वह खिलौना निगल लिया। वह खिलौना जाकर बच्ची के गले में अटक गया और वह सांस नहीं ले पाई जिससे उसकी मौत हो गई। स्‍टार भारत चैनल पर आने वाले सीरियल प्‍यार के पापड़ में नंदू का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रतीश वोरा इस घटना से काफी दुखी हैं।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतीश ने बताया कि यह दर्दनाक हादसा बुधवार रात (8 मई) को हुआ। उस वक्त वह अपने खिलौनों से खेल रही थी। अचानक उसने प्लास्टिक का एक टुकड़ा निगल लिया। परिजनों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे उसके गले से खिलौने का टुकड़ा नहीं निकाल सके। ऐसे में बच्ची ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
 
बच्ची के अंतिम संस्कार के लिए वोरा दंपत्ति राजकोट चले गए हैं। बता दें कि इस वक्त प्रतीश स्टार भारत के फैमिली शो प्यार के पापड़ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वह इस नाटक में नंदू गुप्ता का किरदार निभा रहे हैं। वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा और क्राइम पैट्रोल में भी कुछ समय तक नजर आए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »