28 Mar 2024, 16:24:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म मेकर मुज्जफर अली और कोतवारा स्टुडिओज की फिल्म जानिसार का ट्रेलर और फर्स्ट लुक लॉंच लंदन में होने वाले एशिया फैशन वीक के दौरान किया जायेगा। इस फिल्म से फैशन जगत की मलिक परनिया कुरैशी बॉलीवुड में डेब्यु करने जा रहीं हैं वहीं इनका साथ देंगे पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास।
 
लंदन के इस फैशन शो में पहली बार मुज्जफर अली की फिल्म जानिसार के लिए डिजाइन किये गए कलेक्शन को पेश किया जाएगा। फिल्म की टीम इस फैशन शो को लेकर बेहद ही उत्साहित है। इस फिल्म कि कहानी आजादी के पहले की है जो की एक म्यूजिकल लव स्टोरी है एक लड़का जो पाश्चिमात्य से है और लड़की जो की पूरी भारतीय संस्कृति की आचरण वाली है। इस फिल्म के म्यूजिक में बॉलीवुड,भारतीय तथा पाकिस्तानी संगीत का मेल होगा जैसे की श्रेया घोषाल, सुखविंदर सिंह और आबिदा परवीन अपने संगीत का जादू चलाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »