20 Apr 2024, 05:06:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

करण वाही दिव्यांका त्रिपाठी को करेंगे रिप्लेस, 'द वॉइस' की करेंगे मेजबानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2019 12:00PM | Updated Date: Apr 24 2019 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता करण वाही को टीवी शो 'द वॉइस' के आगामी वीकेंड एपिसोड्स की मेजबानी करने के लिए अनुबंधित किया गया है। शो के शुरू होने के बाद से अब तक इसे दिव्यांका त्रिपाठी होस्ट करती रही हैं। व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण वह इस वीकेंड के आगामी एपिसोड्स की मेजबानी नहीं कर पाएंगी जिसके चलते करण को होस्ट करना पड़ रहा है। 
 
करण ने एक बयान में कहा, "मैं इस शो का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। मुझे इन एपिसोड्स के लिए एंकरिंग और शूटिंग करने में बहुत मजा आया क्योंकि ये बहुत मजेदार थे। प्रतिभागी प्रतिभाशाली हैं और उन्हें लाइव सुनना सम्मान की बात रही।" 'द वॉइस' का प्रसारण स्टार प्लस चैनल पर होता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »